
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो ने 17,160 वोटों से छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में मंत्री अमरजीत भगत चुनाव मे पटखनी दी l मंत्री भगत के हार के बाद अब सोशल मीडिया में उनकी मूंछ को लेकर वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो पुराना है, जिसमें मंत्री अमरजीत भगत ने कांग्रेस की सरकार नहीं बनने पर अपनी मूंछ मुड़वाने की बात कही थी। लोग तो चर्चा कर रहे हैं कि अब अमरजीत भगत की मूंछ का क्या होगा। वहीं भाजपा ने भी सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट कर लिखा है कि अमरजीत भगत का दिसंबर 2023 में नया लुक। हमें तो आपसे इतना ही कहना है। अमरजीत जी आप इस लुक में ’’क्या खूब लगते हो, बड़े सुंदर दिखते हो।
दरअसल पूरा वाकया- नंदकुमार साय से जुड़ा हुआ है। एक कार्यक्रम में भाजपा नेता रामविचार नेताम ने बयान दिया था कि नंदकुमार साय ने कहा था कि जब तक प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी, तब तक वे अपनी बाल नहीं कटवाएंगे। इसके बाद मंत्री अमरजीत भगत ने इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि यदि 2023 में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी तो वे अपनी मूंछ मुंडवा लेंगे।
