
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने जीत का बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 67,719 वोटों से जीत हासिल की है, जो इस चुनाव की सबसे बड़ी जीत है। बृजमोहन अग्रवाल ने जीत का बड़ा रिकॉर्ड बनाने के बाद शाम को अपनी विजयी रैली निकाली l
इनके अलावा दो और हॉट सीट पर कवर्धा से भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा ने बड़ी जीत हासिल की है, उन्होंने मंत्री मोहम्मद अकबर को 41,367 मतों से हराया है और रायगढ़ से ओपी चौधरी ने 64,443 मतों से जीत हासिल की है। जबकि कांकेर विधानसभा सीट से बीजेपी के आशाराम नेताम ने सबसे कम 16 मतों से जीत हासिल की।
बृजमोहन अग्रवाल को कुल 1,09,263 मत मिले हैं। वही महंत रामसुंदर दास को 41,412 मत मिले हैं। इनके अलावा तीसरे नंबर पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रत्याशी प्रदीप कुमार साहू थे, जिन्हें मात्र 1612 वोट प्राप्त हुए हैं। बृजमोहन अग्रवाल को हराने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी थी फिर भी वह उनकी जीत को रोक नहीं पाए।
