
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ में सरकार बनने से पहले मतगणना का काउंट डाउन शुरू हो गया है।रायपुर पहुंची कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि, हम बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। एग्जिट पोल से भी अधिक सीटें कांग्रेस को मिलेंगी। उन्होंने कहा कि, बहुमत मिलने के बाद सीएम के चेहरे को लेकर पार्टी नेतृत्व फैसला करेगा। सैलजा ने ऑपरेशन लोटस कोकर कहा कि, भाजपा ने कई राज्यों में कोशिश की है, लेकिन छत्तीसगढ़ में सफल नहीं होगा। रविवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को बड़ी बैठक रखी है। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
