
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : अखिल भारतीय सिक्ख प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत 1 दिसंबर से हो रही है। शहीद भाई तारु सिंघ फाउंडेशन ने तैयारियों के संबंध में विगत दिवस बैठक ली। इस मैच मे देश के प्राय: सभी राज्यों से टीमें इसमें हिस्सा लेने पहुंचती हैं। वैसे तो टूर्नामेंट खेलने के लिए 44 टीमों ने इंट्री ली थी लेकिन क्वालीफाय मैच कराये जाने पर केवल 12 टीमों का चयन हुआ। इनमें से कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो कि राज्य स्तर पर टूर्नामेंट खेलते हैं। फाइनल मैच 10 दिसंबर को खेला जायेगा। नियमावली पिछले टूर्नामेंट की तरह ही रहेंगे। फाउंडेशन की ओर से आतिथ्य के लिए समाजसेवी स.बलदेव सिंह भाटिया , विधायक कुलदीप जुनेजा , राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा को आमंत्रित किया गया।
