


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर /तेलंगाना। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा, इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल आज तेलंगाना चुनाव के लिए प्रसार /प्रचार करने पहुंचे l
करीमनगर में आमसभा को मुख्यमंत्री बघेल ने संबोधित किया कहा, तेलंगाना में भाजपा अपने दोनों “बच्चों” के भविष्य को लेकर चिंतित है. कांग्रेस की यहाँ गजब लहर चल रही है. जनता का कहना है कि लुटेरों ने जितना लूटा है सबका बदला लिया जाएगा. कांग्रेस यहाँ पर भी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है.
इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने वरंगल पश्चिम विधानसभा में भी चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कहा, तेलंगाना में अद्भुत माहौल है! बाय-बाय केसीआर के नारों से तेलंगाना की हवाएँ गूंज रही हैं. हाथ के पंजे को देख लोग भरोसा जता रहे हैं. कह रहे हैं कि जिस राज्य को कांग्रेस ने बनाया अब उसे कांग्रेस ही संवारे.
