



श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशपर्व 27 नवंबर को धूमधाम से मनाया जायेगा। उसके उपलक्ष्य 24 नवंबर को गुरुद्वारा स्टेशन रोड से दोपहर 2 बजे नगर कीर्तन निकला , जो कि विभिन्न मार्गों : तेलघानीं नाका से अग्रसेन चौंक, आमापारा बाजार होते हुऐ विवेकानंद आश्रम, मोहबाबाजार से टाटीबंध गुरुद्वारा शहीद उधमसिंह नगर रात 10.50 बजे पहुचा l
इसी बीच गुरप्रीत कौर पन्नू नगर कीर्तन मे उपस्थित हुई, गुरप्रीत कौर के साथ उनके सहयोगी इसमीत कौर और जसमीत कौर उपस्थित थे l गुरु ग्रंथ साहिब की सरपरस्ती मे और पंज प्यारे नगर कीर्तन अगुवाई मे इनके पीछे संगत कीर्तन और गुरु जस गाते चल रही थी ।नगर किर्तन पुरी खालसाई जयकारों के बीच निकला , आगे आगे सिक्ख नौजवान नगाड़ा बजाते हुए नजर आए , वहीं इसके साथ ही उड़ीसा के आदिवासी नृत्य भी नगर कीर्तन मे सम्मलित हुए l
