
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। एक तरफ जहां ठंड ने दस्तक दे दी हैं तो वहीं, कुछ स्थानों पर बारिश के भी आसार दिख रहे हैं। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां आज के मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं।मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में तापमान में मामूली उतार चढ़ाव की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बादल छाए हैं। आज बस्तर संभाग के कुछ स्थानों में बारिश की संभावना जताई गई है।
