
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH बलरामपुर, नक्सलवाद प्रभावित छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बलंगी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री परिवहन करते हुए दो ट्रक सहित दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. दोनों ट्रकों से पुलिस ने लगभग 63 टन विस्फोटक सामग्री जब्त की है. इसके साथ ही पुलिस ने दोनों वाहन चालकों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
