
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH जगदलपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत सनसिटी कॉलोनी में खड़ी एक स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। वाहन में आग लगते ही कॉलोनी के लोगों ने इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी स्कॉर्पियो वाहन जलकर खाक हो गई। जिस स्कॉर्पियो में आग लगी थी, वह पिछले कई दिनों से यहां खड़ी थी। गाड़ी में आग कैसे लगी, अभी इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया ता, तब तक पूरी गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी। गाड़ी का मालिक कौन है और यह गाड़ी कॉलोनी में क्यों खड़ी थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
