

मुख्य चुनाव आयुक्त, कार्यालय, छ.ग. निर्वाचन आयोग रायपुर (छ.ग) को छ.ग.सिक्ख संगठन द्वारा देवेन्द्र नगर नमस्ते चौक में संचालित दवाईयों का लंगर को सील मुक्त कर पुनः संचालन कराने हेतु आवेदन दिया गया l विषयांतर्गत है कि आज दि. 15.11.2023 को शाम के समय ज्ञात हुआ कि हमारे सिक्ख समाज छ.ग. सिक्ख संगठन रायपुर के द्वारा संचालित दवाईयों का लंगर स्थापना के शटर को निर्वाचन आयोग द्वारा सील बंद कर दिया गया है। जिसके संबंध में कोई भी पूर्व सूचना सिक्ख संगठन को नहीं दी गई है, जो कि अनुचित हैं । दवाइयों के लंगर का संचालन अवरुद्ध होने से जनहित व सेवा कार्य की पूर्ति में विपरीत प्रभाव पड़ रहा है l
उक्त संचालन से किसी भी राजनैतिक दल, अभ्यार्थी को न तो किसी भी प्रकार से कोई लाभ होता है न प्रचार होता है व ना ही उन पर विपरित प्रभाव पड़ता है। उक्त कार्य केवल पुण्यार्थ सेवा का कार्य है ।
अतः निवेदन किया गया कि समाज द्वारा संचालित दवाईयों के लंगर की स्थापना को यथाशीघ्र सील मुक्त कर पुनः संचालन समाज द्वारा कराये जाने की कृपा करें।
