
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को तीन दिन ही रह गए हैं। ऐसे में चुनावी प्रचार-प्रसार भी जोरों पर है। प्रदेश में दिग्गजों का लगातार दौरा हो रहा है। इसी बीच आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रायपुर में रोड शो करने जा रही हैं। प्रियंका गांधी आज यानी 14 नवबंर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रोड शो करेंगी। प्रियंका गांधी शाम 05 बजे रायपुर पहुंचेंगी।
रोड शो का रूट होगा राजीव गांधी चौक से शुरू होकर । इसके बाद ये कोतवाली चौक, सत्ती बाजार, ब्राह्मणपारा, आमापारा,अग्रसेन चौक से तेलघानी तक रोड शो का आयोजन होगा।
