
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। आज सुबह करीब 10 बजे सीएम हिमंत बिस्वा रायपुर पहुंचेंगे। राजिम, बिंद्रानवागढ़, अहिवारा और गुंडरदेही में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम हिमंत बिस्वा बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। इसके साथ ही जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
वहीँ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी 10 बजे रायपुर पहुंचेगी। सक्ती, जैजैपुर, लोरमी और कोटा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी साथ ही जनसभा को संबोधित भी करेंगी। चुनाव के दूसरे चरण के लिए राजनीतिक पार्टियां ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी हैं।
