
||रूप चौदस|
Raipur chhattisgarh VISHESH : व्यवहारिक एवम वैज्ञानिकता यह है की सुबह जल्दी उठकर सूर्य की रोशनी जब पानी से टकराकर हमारी त्वचा पर पड़ती है तो उसमे विटामिन डी का अवशोषण ज्यादा होता है।
दूसरा मौसम के परिवर्तन से( ठंड आने ) से त्वचा की देखभाल करने की शुरुवात होती है जिसमे सरसो, तिल के तेल से मालिश करके एलोवीरा आदि का उपयोग करके ठंड से त्वचा को बचाया जाना ही व्यवहारिक रूप से प्रतीत होता है। बरसात के बाद शरद का आगमन का संक्रमण काल होने से यह पखवाड़ा महत्वपूर्ण हो जाता है। जो फागुन में जाकर पुनः ग्रीष्म ऋतु आने के संक्रमण काल पर समाप्त होता है।
एक जलवायु मौसम पर आधारित व्यवहारिक तार्किक एवम् वैज्ञानिक पद्धति को प्रदर्शित करते हमारी परंपरा तीज त्यौहार हमे इन्हे आज के आधुनिक काल में भी आत्मसात करने में कोई हर्ज नहीं होना चाहिए।
अंधविश्वास वह है जिसमें एक गांव में बैठा युवा मुंबई की अभिनेत्री से प्रेम करने लगे, अंधविश्वास वह है जो नशे में लिप्त होकर सोचने लगे वास्तविक सुख तो शराब के प्यालों और ड्रग के सुट्टो में है, अंधविश्वास वह है जिसमे बिना योग्यता धन बल पहचान, चापलूसी के आधार पर पद प्राप्त कर जनता को छला जाता है।
अपनी संस्कृती सभ्यता वैज्ञानिकता व्यवहारिकता एवम जलवायु पर आधारित मान्यताएं अंधविश्वास नही अपितु आत्मविश्वास को प्रगाढ़ करता है।
उसी प्रकार से होली में भी टेशू के फूल आदि गर्मी की अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचने के लिए चेहरे पर लगाने का महात्म था जिसे होली के रंगो के रूप में प्रचलित किया गया था।
हर भारतीय त्यौहार में शास्त्रीय, धार्मिक के साथ देश काल, परिस्थिति, जलवायु एवम स्वास्थ का विज्ञान समाहित होता है।
