
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर पुलिस द्वारा थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत ग्राम डूण्डा स्थित एक्सिस बैंक में करोड़ों रूपये की फर्जीवाड़ा करने वाले मे से अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अन्य राज्यों में टीमें रवाना कर आरोपियों की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये जा रहे है । आरोपियों द्वारा बैंक को गलत तरीके से नुकसान पहुंचाने और बेईमानी के ईरादे से स्वयं के लाभ के लिए अवैधानिक तरीके से छल कर कूटरचना कर बैंक से करीबन 16,40,12,655/- रूपये का धोखाधड़ी किये। आरोपियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 105/22 धारा 420, 467, 468, 471, 34, 120बी, 409, 419 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।
