

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विशेष विमान से दिनांक 9 नवंबर 2023 गुरूवार को सुबह 11.50 बजे रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर से रल्वे ग्राउंड शिवपुर चर्चा बैकुंठपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 1.10 बजे रेलवे ग्राउंड शिवपुर चर्चा बैकुंठपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बैकुंठपुर से ग्राम-बाकी मोंगरा, कटघोरा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे ग्राम-बाकीमोंगरा, कटघोरा में आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा ग्राम-बाकीमोंगरा, कटघोरा से रायपुर के लिये रवाना होंगे। शाम 5.10 बजे विशेष विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।
