

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH आयकर की टीम ने तीन कारोबारी समूहों के रायपुर, भिलाई और दल्ली राजहरा स्थित 14 ठिकानों पर दबिश दी। यह छापेमारी महादेव आनलाइन सट्टा एप से जोड़कर बताया गया है।
इनमे सुरेश धिंगानी, फत्तेचंद और सौरभ जैन शामिल हैं। उक्त ठिकानों में मिले इनपुट पर आयकर अफसरों ने देर शाम राजधानी के मंडी गेट स्थित धिंगानी फायर वर्क्स की दुकान को भी घेरा। यह कार्रवाई आज भी जारी रहने की सूचना है।
सुरेश धिंगानी तथा हुकुमचंद दोनों थोक पटाखा कारोबारी हैं। सुरेश, पाटन विस में व्यय पदाधिकारी है। इसके साथ ही आईटी की टीम देव माइनिंग के संचालक सौरभ जैन के रायपुर देवेंद्र नगर निवास, राजधानी में दो अन्य कार्यालय और दल्लीराजहरा में सभी के चौदह ठिकानों पर छापे चल रहे हैं।कार्यवाहि के दौरान 60 के करीब आयकर अफसर तथा 40 सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं।
