
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली , जिसके चलते मौसम में बदलाव देखे गए वही हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा । पिछले दिनों राजधानी में बारिश के बाद तापमान में कुछ कमी आई थी, लेकिन अब फिर से गर्मी बढ़ने लगी है।
अधिकतम तापमान जहां 33.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। दरअसल, अगले कुछ दिन में फिर से पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रदेश में उत्तर की ओर से सर्द हवाओं का आगमन शुरू हो गया है। इसकी वजह से उत्तरी छत्तीसगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में सुबह के समय काेहरा छाए रहने के आसार हैं, जबकि दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अभी कोहरे की ज्यादा संभावनाएं नहीं दिखाई दे रही हैं आपको बता दे कि मध्य छत्तीसगढ़ भी सर्द हवाओं की वजह से कोहरा व तापमान गिरने की संभावना है।
