

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH राजनीतिक दलों और दिग्गज नेताओं के लगातार धुआंधार चुनावी प्रचार – प्रसार थमेगा 05 नवंबर की शाम को 05 बजे l जहा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को कुछ दिन ही रह गए हैं वहीं कांग्रेस और बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व एक्टिव होते दिख रहा है आपको बता दे कि 05 नवंबर शाम 5 बजे के बाद राजनीतिक दलों का चुनावी प्रचार थम जाएगा।
प्रत्याशियों ने इससे पहले ही अपने पूरे दांवपेंच शुरू कर दिए हैं। मतदाताओं को लुभाने कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पहले चरण की 20 सीटों पर 07 नवंबर को चुनाव होने हैं। इसी चरण में भाजपा के डॉ. रमन सिंह, विक्रम उसेंडी, केदार कश्यप, किरण सिंहदेव के साथ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और मोहम्मद अकबर, सवित्री मंडावी, मोहन मरकाम, कवासी लखमा की किस्मत का फैसला होना है ।
