
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH प्रदेश कांग्रेस के तीन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। पार्टी ने एआईसीसी मुख्यालय में राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर एक समिति का गठन किया है। एआईसीसी के सचिव राजेश तिवारी को इस समिति का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा को संयोजक और सुबोध हरितवाल को समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है।
