
Report manpreet singh
RAIPUR CHHATTISGARH VISHESH : रायपुर/03/10/2023/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ईडी और सीआरपीएफ पर लगाए जा रहे आरोपों पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भूपेश बघेल एक डरे हुए, घबराए हुए है। उनको हार का डर सता रहा है। इसलिए वो सेंट्रल फोर्सेज को हतोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है। नक्सल क्षेत्र में वो कठीन काम कर रहे है। उन स्थानों पर नक्सलवादी हैलिकप्तरों पर पहले भी हमला कर चुके है, वोटिंग को बाधित कर चुके है ऐसे समय में आरोप लगाना तुच्छ मानसिकता का प्रतीक है और चुनाव को प्रभावित करने वाला है।
