



Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर/29/10/2023/ “हमारा प्रयास,सबका विकास” सामाजिक संस्था द्वारा अनुपम गार्डन,रायपुर में सुआ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए और नृत्य की प्रतिभागी बहनों को इस सफल सांस्कृतिक आयोजन के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर अपने संक्षिप्त उद्बोधन में श्री अग्रवाल ने कहा कि स्त्री मन की भावना, उनके सुख-दुख की अभिव्यक्ति ‘सुवा नृत्य’ या ‘सुवना’ में देखने को मिलता है। विविधताओं से भरे हमारे छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अनेक रंग तीज त्याहरों में देखने को मिलता है।
