
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : भाजपा प्रत्याशी व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल “बगुला भगत” बताया है। राजेश मूणत ने भूपेश बघेल के उस बयान आपत्ति दर्ज की है,जिसमे उन्होंने देश के गृहमंत्री अमित शाह और जैन समाज को नास्तिक बताया है। मूणत ने एक बयान जारी करके कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश गृहमंत्री अमित शाह और जैन समाज का किया अपमान किया है, इसके लिए उन्हें सार्वजनिक तौर पर छत्तीसगढ़ की जनता और जैन समाज के लोगों से माफ़ी मांगनी चाहिए।
राजेश मूणत ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता सनातन संस्कृति का अपमान करते रहे हैं. भूपेश बघेल के पिता धार्मिक लोगों को आहत करने वाले और जातियों के बीच वैमनस्य फैलाने वाले बयान देते हैं।कांग्रेस के घमंडिया गठबन्धन के साथी स्टालिन सनातन धर्म अक्षम्य टिप्पणी करते हैं l गौठान के नाम पर कांग्रेस पर भ्रष्टाचार करके, गौमाता की जान लेने वाले के कारण गौहत्या का पाप लगा है।
भूपेश बघेल की विवादित टिप्प्पणी पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए भाजपा प्रवक्ता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल आपने जैन धर्मावलंबियों को नास्तिक कहकर उनका अपमान किया है। उन्होंने बघेल को नसीहत देते हुए कहा कि आपको भगवान महावीर के संदेश को पढ़ने की जरूरत है। जैन समाज सभी देवताओं की पूजा करता है, भूपेश बघेल का बायण वैमनस्यता का प्रतीक है।
राजेश मूणत ने आगे कहा कि भूपेश बघेल के पिता भगवान राम के प्रश्नवाचक चिन्ह लगाते हैं, ब्राम्हणों को गाली देते हैं। उनके स्वयं के परिवार में धार्मिक मान्यताएं अलग-अलग हैं, इसलिए भूपेश बघेल पहले यह तय करना चाहिए कि उनके अपने घर में कौन सनातनी है और कौन नास्तिक है।
पूर्व मंत्री राजेश मूणत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नसीहत देते हुए कहा कि वह संवैधिनिक पद पर हैं, राज्य के मुख्यमंत्री हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ को जाति ,वर्ग और समाज के नाम पर नहीं बांटना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैन समाज सनातनी हिंदू हैं, इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए।
