
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सुबह और रात में हल्की ठंड की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से तापमान में गिरावट शुरू होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान में गिरावट से रात में हल्की ठंड में और बढ़ोतरी होने वाली है। हालांकि गुरुवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले सप्ताह से ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। इन दिनों दोपहर की तेज धूप बनी हुई है। साथ ही आउटर क्षेत्रों में रात व सुबह के वक्त हल्की ठंड भी लगने लगी है। अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
