
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH प्रदेश में सभी राजनीतिक पार्टियों की धड़कनो का धड़कना हुआ तेज, आज प्रदेश में विधानसभा चुनाव की पहली लिस्ट का हो सकता है एलान । वहीं अब लगातार उम्मीदवारों की सूची जारी होना शुरू हो गई है। जिस कड़ी में आज दिल्ली में कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक बुलाई गई है।
बैठक AICC कार्यालय में शाम 5 बजे होनी है जिसमें CEC प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग सकती है। उक्त बैठक के लिए आज CM भूपेश बघेल दोपहर 12 बजे दिल्ली जाएंगे जहा उम्मीदवारों के नामों का निर्णय लिया जाना है l
प्रदेश में आचार संहिता के साथ ही चुनाव की तारीखों की भी घोषणा हो गई है। लेकिन अब तक कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की एक भी सूची जारी नहीं की गई है। गौरतलब है कि 07 नवंबर को पहले चरणों पर 20 सीटों पर मतदान होगा, तो दूसरे चरणों पर 17 नवंबर को 70 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है l
