

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : महासमुंद, आगामी विधान सभा चुनाव को मद्देनजर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में संदिग्ध गतिविधियों, छत्तीसगढ़ सीमावर्ती थाना क्षेत्रों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान अन्तर्राजीय चेक पोस्ट टेमरीनाका ओड़िसा बॉर्डर के पास पुलिस पार्टी को खरियार रोड ओडिसा की तरफ से एक वेन RJ.14.GL 4332 तेज रफ्तार कों रोक कर पूछताछ व तलाशी ली गई.

ड्राईवर मोहम्मद इस्लाम पिता मोहम्मत रोषन 34 साल, निवासी संतोषी नगर गौसिया मस्जिद के पीछे रायपुर तथा देवेन्द्र कुमार झारखरिया पिता विजय कुमार झारखरिया 32 साल, सत्यम विहार कालोनी खल्लारी मंदिर के पास, थाना ढीढ़ी नगर, वार्ड न. 69 रायपुर, वाहन की तलाशी ली गई तो पीछे डिक्की में बैंग रखा हुआ भारी मात्रा में चांदी की आभूषण कुल 37.600 कि.ग्रा. चांदी के ज्वेलर्स मिला
आरोपियों का कहना है कि ज़ेवर ओडिशा से खरीदी एवं बिक्री कर रायपुर जाना बताया चांदी की आभूषण के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होने से जप्त कर थाना कोमाखान में अपराध पंजीकृत कर कारवाई किया जा रहा है
01.मोहम्मत इस्लाम पिता मोहम्मत रोषन उम्र 34 साल, निवासी संतोषी नगर गौसिया मंदिर के पीछे वार्ड नं. 58 थाना टिकरापारा, रायपुर
02. देवेन्द्र कुमार झारखरिया पिता विजय कुमार झारखरिया उम्र 32 साल, सा0 सत्यम विहार कालोनी खल्लारी मंदिर के पास, थाना ढीढ़ी नगर, वार्ड न. 69 रायपुरा
