बयान –
“सभी कर्मचारियों को बोनस का भुगतान विजयदशमी त्योहार से पूर्व कर दिया जाएगा ।”
सनीश चन्द्र
जनसम्पर्क अधिकारी

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH त्योहारों के बीच एसईसीएल के कर्मचारियों के लिए ख़ुशी की खबर आई है । कम्पनी के प्रत्येक कर्मचारी को 85 हजार रुपए बतौर बोनस (परफार्मेंस लिंक्ड रिवार्ड) मिलेंगे। पिछले 12 वर्षों में कर्मचारियों के बोनस में 5 गुना बढ़ोतरी हुई है । 2010 में कर्मचारियों को 17,000 रुपये बोनस मिले थे वहीं पिछले वर्ष बोनस की राशि 76500 रही थी ।
कोल इंडिया (CIL) एवं अनुषांगिक कंपनियों सहित सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (SCCL) के कामगारों का बोनस तय करने हेतु कल नई दिल्ली में बैठक आहूत की गई थी जिसमें कोल इण्डिया प्रबंधन व यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे । अगर पूरे कोल इण्डिया को देखा जाए तो यहाँ दो लाख 17 हजार 429 कर्मचारी कार्यरत हैं। इस प्रकार इन कर्मचारियों के मध्य 1800 करोड़ से अधिक की राशि का वितरण होगा ।
पिछले कुछ वर्षों में कर्मचारियों को प्रदत्त बोनस की राशि संलग्न है ।
जनसम्पर्क अधिकारी
एसईसीएल
