
संसदीय सचिव के समक्ष शहर की महिलाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश
कांग्रेस प्रवेश करने वाली महिलाओं का गमछा पहना कर किया गया स्वागत
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के समक्ष शहर की महिलाओं ने कांग्रेस की नीतियों व क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश करने वाली महिलाओं का गमछा पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया गया।
आज शनिवार को शहर के वार्ड 06 व 16 की महिलाओं ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर से मुलाकात। इस दौरान महिलाओं ने कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश की इच्छा जाहिर करते हुए कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश करने वालों में लीना चौहान, सुशीला चौहान, दीपिका चौहान, चमेली कहार, उमा साहू, भारती साहू, गीतिका औसर, चंपा यादव, पूर्णिमा यादव, सुनीता साहू, योगेश्वरी चंद्राकर, ललिता चंद्राकर, उषा पटेल, तारिणी साहू, कमलेश्वरी साहू, मीना चंद्राकर, शांति भोई, जीरा चौहान, गूंजा चंद्राकर, पूर्णिमा भोई, जया औसर, ऐमीन साहू, यशोदा बाई, हर्षा साहू, पल्लवी साहू, हीरा कौर, पूनम नेताम, राधा विश्वकर्मा, लक्ष्मी पांडे, राधा विश्वकर्मा, जानकी सोनी, मोनिकास विश्वकर्मा, उमा निषाद, लीना चौहान, देवकी साहू, गायत्री साहू, पुष्पा साहू, दशोदा ठाकुर, गोदावरी साहू, दुर्गा साहू, गणेशिया साहू आदि शामिल हैं। सभी महिलाओं का गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से बीज अनुसंसधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर, ओमप्रकाश यादव, कपिल साहू, गौतम सिन्हा, हर्ष शर्मा, सलीम भाठी, केके साहू, गजेंद्र साहू, धर्मेंद्र धीवर, मानिक साहू, थानू साहू मौजूद रहे।
