
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH :हैदराबाद, 23 सितंबर, 2023: एनएमडीसी ने 17 वें पीआरसीआई ग्लोबलकम्यूनिकेशन कॉन्क्लेव 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘चैम्पियन ऑफचैम्पियन्स अवॉर्ड’ जीता और सत्रह कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन एक्सीलेंस अवॉर्डअपने नाम किए । ये पुरस्कार नई दिल्ली में पब्लिक रिलेशन्स काउंसिल ऑफइंडिया (पीआरसीआई) द्वारा आयोजित ग्लोबल कम्यूनिकेशन कॉन्क्लेव में प्रदानकिए गए ।
एनएमडीसी ने सीएसआर अभियान के लिए क्रिस्टल अवॉर्ड और डिजिटलन्यूजलेटर के लिए प्लैटिनम अवॉर्ड जीता, वार्षिक रिपोर्ट, कॉर्पोरेट ब्रोशर औरवेबसाइट ऑफ द ईयर के लिए डायमंड अवॉर्ड जीता, वॉल कैलंडर और अद्वितीयमानव संसाधन पहल के लिए गोल्ड अवॉर्ड, हाउस जर्नल – प्रिन्ट (क्षेत्रीय), हेल्थकेयर कम्यूनिकेशन फिल्म्स और चाइल्डकेयर के लिए सीएसआर प्रोजेक्ट कासर्वश्रेष्ठ उपयोग और वर्ष की सबसे बहुमुखी कंपनी की श्रेणियों में रजत पुरस्कार,वर्ष के दूरदर्शी नेतृत्व अभियान, सोशल मीडिया के सर्वश्रेष्ठ उपयोग, सर्वश्रेष्ठकॉर्पोरेट कार्यक्रम, वर्ष की ग्राहक अनुकूल कंपनी और आंतरिक संचार अभियानमें कांस्य पुरस्कारजीता ।
एनएमडीसी हैदराबाद मैराथन के लिए कला, संस्कृति और खेलअभियान श्रेणी में भी एनएमडीसी को मान्यता प्रदान की गई है ।श्री पी जय प्रकाश, महाप्रबंधक (नैगम संचार), एनएमडीसी और श्री सोमनाथआचार्य, उप महाप्रबंधक, क्षेत्रीय कार्यालय, दिल्ली ने एनएमडीसी की ओर सेअवॉर्ड प्राप्त किए । श्री जय प्रकाश ने कहा, “हम ऐसे संचार अभियान बनाने काप्रयास करते हैं, जो हमारी कंपनी के मूलभूत मूल्यों के साथ गहराई से जुड़े हों ।
ये पुरस्कार हमारे निरंतर प्रयासों की पुष्टि करते हैं और हमें राष्ट्र के लिएएनएमडीसी की कहानी का प्रभावशाली वर्णन जारी रखने के लिए प्रेरित करतेहैं ।“इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए एनएमडीसी की नैगम संचार टीम को बधाई देतेहुए श्री अमिताभ मुखर्जी, सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) ने कहा, “एनएमडीसी कीवैश्विक ब्रांड रिकॉल वैल्यू सभी विभागों के साथ परस्पर सहयोग और हमारेसभी हितधारकों को हमारी उपलब्धियों को सटीक रूप से बताने में हमारीसंचार टीम की निपुणता का ही परिणाम है । हम संचार उत्कृष्टता और अपनीकंपनी के मूल्यों को गर्व के साथ बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।“
