

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर पुलिस द्वारा फर्जी कॉल एप के माध्यम से क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर देश भर में ठगी करने वाले दिल्ली के 02 अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया! प्रार्थी को क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर झांसे में लेकर ठगी की घटना को अंजाम दिये थे! आरोपियों द्वारा प्रार्थी से कुल 9,18,002/- रूपये का ठगी किया गया था।
आरोपियों के कब्जे से ठगी के पैसों से क्रय की गई 01 नग आईफोन 14 कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध रेंज साईबर थाना रायपुर में अपराध क्रमांक 01/2023 धारा 420 भादवि. 66सी, 66डी आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।
