
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : Raigarh, छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह बैंक खुलते ही फिल्मी स्टाइल में डकैती की घटना हो गई। बैंक खुलते ही घुसे बदमाशों ने हथियारों के दम पर स्टाफ को दहशत में ला दिया और बैंक में रखें कैश को ले उड़े। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी समेत उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में ढिमरापुर रोड़ पर बजाज शो रूम के बाजू में एक्सिस बैंक स्थित है। आज सुबह 9:00 बजे बैंक खुलते ही कुछ नकाबपोश बैंक के अंदर घुसे। उन्होंने हथियारों के दम पर सारे स्टाफ को बंधक बना लिया और बैंक में रखे कैश को ले उड़े।
ग्राहक उस वक़्त तक बैंक में नहीं पहुंचे थे। सड़क में भी ज्यादा लोग नही थे। आरोपियों ने बैंक मैनेजर के कमर के पास चाकू मार कर घायल भी कर दिया और रकम ले कर चंपत हो गए। हालांकि लूट है या डकैती ये पुलिस आरोपियों की संख्या के आधार पर तय होने की बात कह रही है और लूट की रकम के खुलासे के लिए भी बैंक के बाकी बचे रुपयों की गिनती चल रही है। घटना के बाद एसएसपी सदानंद कुमार व पुलिस अमला मौके पर है और चारों तरफ नाकेबंदी कर दी गई है।
ज्ञात हो कि रायगढ़ में हुई 7 करोड़ की बैंक डकैती से पहले भी प्रदेश के कई जिलों में भी लूट, डकैती और चोरी की बड़ी वारदात हो चुकी है। 2004 में 14 सितंबर को रायपुर मौदहापारा थाना क्षेत्र से महज 500 मीटर के अंदर एमजी रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंदौर की शाखा में लगभग छह युवक रिवाल्वर और चाकू ले कर बैंक पहुँचे और बैंक में मौजूद सभी लोगों को घुटनों के बल बैठ जाने को कहा। घटना के दौरान बैंक में लगभग 40 लोग उपस्थित थे। आरोपियों ने बैंक कर्मी और ग्राहकों को डराया और कुछ कर्मचारियों को पीटने के बाद उनसे स्ट्रॉंग रुम की चाबी ले कर उसे खोला और वहां रखे 10 करोड़ रुपयों में से लगभग आधी रक़म बोरे और थैले में भर कर ले भागे थे। रायपुर में ये सबसे बड़ी डकैती थी
बेमेतरा में 5 अक्टूबर 2019 को चार हथियारबंद लुटेरों ने एक एटीएम में रूपये डालने जा रहे एक वाहन से 1.64 करोड़ रुपये लूट लिये थे। पुलिस में दी शिकायत में वैन के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि टायर फटने के बाद चालक टायर बदल रहा था तभी नकाबपोश चार लोग एक कार से वहां पहुंचे और बंदूक का भय दिखाकर उन्हें वाहन का ताला खोलने को कहा। इसके बाद 1.64 करोड़ रुपये वाला बक्सा लेकर फरार हो गये थे। आरोपियों ने सुरक्षा गार्ड की बंदूक भी अपने साथ ले गये थे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की और इलाके में कई जगहों पर नाकेबंदी की। पुलिस की चेकिंग से डर कर लुटेरे बघुल गांव में अपनी कार छोड़ गये और वे भागने की फिराक में ही थे, तभी कुछ ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया और उनका पीछा किया। इनमें से तीन को पकड़ लिया गया था। साथ ही रूपये स बक्सा बरामद भी किया गया था l
दुर्ग के पारख कॉम्प्लेक्स में चावल कारोबारी विनीत गुप्ता के ऑफिस में 27 जून की दोपहर एक स्कॉर्पियो से छह लोग पहुंचे थे। ऑफिस में घुसते ही आरोपियों ने ऑफिस का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद कारोबारी को टैक्स चोरी का डर दिखाकर ऑफिस की तलाशी ली और लॉकर में रखे दो करोड़ रुपयों से भरा बैग लेकर कारोबारी को साथ लेकर उसी गाड़ी से भागे थे। घटना के बाद से पुलिस ने कार्रवाई हुए 7 आरोपियों के साथ गाड़ी को भी जब्त किया था। दुर्ग पुलिस ने गैंग के 7 आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने लगभग 85 लाख रुपए कैश रिकवर किया था l
कोरबा के एमपी नगर में 24 जून की रात 8 बजे घर घुसकर बुजुर्ग महिला को बंधक बना डकैती की गई थी। मामले में प्रार्थी पक्ष के भांजे ने ही आईपीएल सट्टा में रकम हार जाने पर कर्जा होने के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर अपने मामा के घर डकैती की योजना बनाई थी और अपनी नानी को बंधक बनवा डकैती डलवाई थी। पुलिस ने आरोपी भांजे व एक साथी को गिरफ्तार कर लूट का माल जब्त किया मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का था ।
