


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH थाना कबीरनगर क्षेत्रांतर्गत हीरापुर स्थित राम जानकी मंदिर पास अवैध रूप से शराब परिवहन करते पकड़ा गया आरोपियों को। आरोपियों के कब्जे से 192 पौवा तथा 14 बॉटल अंग्रेजी शराब किया गया है जप्त। शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक सी जी/04/एल डब्ल्यू/7626 को भी किया गया है जप्त। जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 8,40,000/- रूपये। आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीरनगर में अपराध क्रमांक 163/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
