कोरोना फील्ड ड्यूटी में रोटेशन का पालन नहीं – नाराज स्वास्थ्यकर्मियों ने खोला मोर्चा

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह

रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : चिकित्सकों के बाद विभाग के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि कोविड-19 के तहत लगाई गई ड्यूटी में रोस्टर नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। (Covid-19 in Chhattisgarh)  चिकित्सकों के बाद विभाग के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि कोविड-19 के तहत लगाई गई ड्यूटी में रोस्टर नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। गाइडलाइन की अनदेखी की जा रही है। इसकी शिकायत स्वास्थ्य एवं बहुउ²शीय कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री व संचानालय स्वास्थ्य सचिव से की है।

अधिकारी बैरंग लौटा रहे 
संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि कोविड 19 के तहत शहर से लेकर गांव तक लैब टैक्निशियन, नेत्र सहायक, मितानीन, एएनएम, पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता समेत अन्य शाखा के कर्मचारियों की टीम बनाई गई। इस टीम का एक बार गठन कर उन्हीं से सेवाएं ली जा रही है। जबिक शुरू में 15 दिनों का रोस्टर पालन करने की बात कही थी। पदाधिकारियों का कहना है कि 15 दिनों के बाद चर्चा करने पर अधिकारी बैरंग लौटा रहे हैं।

उम्र का ध्यान भी नहीं
संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष वीएस राव ने बताया कि नियमानुासर 50 से अधिक उम्र पार कर चुके कर्मचारियों की ड्यूटी कोविड 19 सर्वे ड्यूटी में नहीं लगाना है। इसके बाद भी विभाग के अधिकारी 50 उम्र पार कर चुके कर्मचारियों से फिल्ड कार्य ले रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *