
रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
दुबई से लौटने वाली के घर व आसपास सर्वे करने गई थीं
बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे हड्डी गोदाम फरीदनगर में सुपेला शहरी स्वास्थ्य कार्यकर्ता सर्वे करने गई थी। एनएम ज्योति ने बताया कि हड्डी गोदाम में रिहाना बानो रहती है। वह दुबई से आई है। दुबई से पहले मुंबई आई वहां से रायपुर और वहां से भिलाई आई। शासन से उनको जो जानाकरी दी गई है उसके मुताबिक 15 मार्च को मुंबई से रायपुर एयरपोर्ट आई। विभाग से पत्र मिला कि उसका सर्वे करना है। उसके घर के आस पास सराउंडिंग एरिया में करीब 50 मकानों का सर्वे करने का निर्देश मिला है। उसी सर्वे के लिए वे अपनी सहयोगी एनएम ऋतिमा जैकप भी थी।
सर्वे करने गईं थी दोनों स्वास्थ्य कार्यकर्ता
एनएम ने बताया कि सर्वे करने दोनों उस मोहल्ले में पहुंचे। उन्हें देखते ही मोहल्ले के युवकों ने उन्हें घेर लिया। शोरगुल करने लगे। जबकि उन्हें बताया गया कि प्रशासन के आदेश पर सर्वे करने आए हैं। कोविड-19 का सर्वे है। इसको करना जरुरी है, लेकिन वहां खड़े युवकों ने धमकाते हुए कहा कि यहां कोई सर्वे नहीं करने दिया जाएगा, न ही कोई जानकारी देगा। चारों तरफ से भीड़ से घिरने पर दोनों स्वास्थ्यकर्मी घबरा गए। उन्होंने मोबाइल पर इसकी सूचना नोडल अधिकारी को दी। नोडल अधिकरी ने उन्हें वापस बुला लिया।
एनएम ने बताया कि सर्वे करने दोनों उस मोहल्ले में पहुंचे। उन्हें देखते ही मोहल्ले के युवकों ने उन्हें घेर लिया। शोरगुल करने लगे। जबकि उन्हें बताया गया कि प्रशासन के आदेश पर सर्वे करने आए हैं। कोबिड-19 का सर्वे है। इसको करना जरुरी है, लेकिन वहां खड़े युवकों ने धमकाते हुए कहा कि यहां कोई सर्वे नहीं करने दिया जाएगा, न ही कोई जानकारी देगा। चारों तरफ से भीड़ से घिरने पर दोनों स्वास्थ्यकर्मी घबरा गए। उन्होंने मोबाइल पर इसकी सूचना नोडल अधिकारी को दी। नोडल अधिकरी ने उन्हें वापस बुला लिया।
बिना पुलिस प्रोटेक्शन के नहीं करेंगी सर्वे
महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने संयुक्त रूप से कहा है कि अब उस एरिया में सर्वे करने नहीं जाएगी। विभाग जब उन्हें पुलिस प्रोटेक्शन उपलब्ध कराएगा, तभी सर्वे करेंगी। क्योंकि लोग गाली गलौज करते हैं और मारपीट पर उतर जाते है। समझाने पर समझते। कुछ सुनने के तैयार नहीं होते। बात-बात में उग्र होने लगते हैं। उन्हें शंका रहती है कि हम एनआरसी की जानकारी लेने आए हैं।
एक मामले में दर्ज हो चुका है अपराध
दो दिन पहले भी फरीदनगर में सर्वे करने गई स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मोहल्ले के लोगों ने दुव्र्यवहार किया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया। फिलहाल पुलिस ने अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। इसी तरह केलाबाड़ी दुर्ग में भी स्वास्थ्य कर्मियों को विरोध का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अनजान बन रहे हैं। सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि हमारे पास जो लिस्ट मिली है उन सभी का सर्वे कर लिया है। विदेश से आने वाले दो लोगों का नहीं हुआ है। स्वास्थ्यकर्मी गए थे, उन्हें सर्वे नहीं करने दिया गया। एसएसपी को पत्र लिखकर पुलिस बल की मांगा है। जो विदेश से आए हैं उनका परीक्षण नहीं हुआ है। पुलिस प्रोटक्शन में उनका परीक्षण किया जाएगा। कोरोना वायरस के संक्रमण वैश्विक महामारी है। विदेश से आने वालों का सर्वे जरुरी है।
मिली है शिकायत
एसएसपी दुर्ग अजय यादव ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण बहुत ही घातक है। लोगों को अपने और अपने परिवार का फिक्र करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण जरूर कराना चाहिए। लोगों के सेहत का ख्याल रखते हुए स्वास्थ्य कर्मी उनके मोहल्ले में सर्वे करने जा रहे है। उनका सहयोग करना है। स्वास्थ्य विभाग पुलिस प्रोटेक्शन की मांग करता है तो उनको बल उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य को अवरूद्ध करने की शिकायत मिलती है।





















