
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर। शराब के साथ आरोपी शहनवाज खान को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक टिकरापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत संतोषी नगर ताज नगर स्थित श्रीराम मैदान पास एक व्यक्ति अपने पास शराब रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया।
पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शहनवाज खान निवासी टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेन पर बैग में देशी शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने व बिक्री करने के संबंध में शहनवाज खान सेे वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी शहनवाज खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 83 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 8,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 444/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी- शहनवाज खान पिता जावेद खान उम्र 24 वर्ष साकिन ताज नगर संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर
