रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : बिलासपुर प्रदेश में लॉकडाउन के बाद भी लोगों की ओर से नियमों की अंदेखी की जा रही है या फिह कह सकते हैं कि कानून का भय नजर नहीं आ रहा है। ऐसे ही एक प्रकरण में 16 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। रतनपुर पुलिस ने दरगाह में एकत्रित हुए 16 लोगों के खिलाफ पंजीबद्ध दर्ज किया है। एक व्यक्ति के भी बाहर निकलने पर लॉकडाउन में कार्यवाही की जाती है। साथ ही धार्मिक जगहों में लोगों के इकट्टा होने पर भी पाबंदी लगाई गई है। इन सभी नियमों को नजरअंदाज कर दरगाह में आज लोगों के एकजुट होने की जानकारी मिलने के बाद रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने सभी 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।