
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : इसरो ने चंद्रयान-3 से जुड़ा नया वीडियो जारी किया है. इस नए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे प्रज्ञान रोवर विक्रम लैंडर से बाहर निकलने के बाद चल रहा है और घूम रहा है.इसरो इससे पहले भी प्रज्ञान और विक्रम की तस्वीरें, वीडियो जारी कर चुका है.पर शनिवार को जारी किया गया वीडियो नया है. इस वीडियो के साथ इसरो ने लिखा- प्रज्ञान रोवर शिवशक्ति प्वॉइंट के पास घूमते हुए और ये तलाश करते हुए कि चांद पर क्या नया है.चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी.इस लैंडिंग को लेकर वैज्ञानिकों को बधाई देने के लिए शनिवार सुबह पीएम मोदी बेंगलुरु पहुंचे थे.इस दौरान पीएम मोदी ने ये ऐलान किया था कि जिस जगह चंद्रयान-3 ने लैंडिंग की थी, अब उसे शिवशक्ति प्वॉइंट कहा जाएगा







