रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : छत्तीसगढ़ में शराब दुकान खोले जाने को लेकर लगाई गई याचिका पर हाईकोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई। जस्टिस प्रशांत मिश्रा व जस्टिस गौतम भादुड़ी की खंडपीठ ने छत्तीसगढ़ ब्रेवरेज कारपोरेशन द्वारा गठित कमेटी को निरस्त कर दिया।
याचिकाकर्ता ममता शर्मा ने अधिवक्ता रोहित शर्मा के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियम विरुद्ध शराब दुकानों को खोले जाने के लिए कमेटी गठित किए जाने के खिलाफ उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका लगाई थी