Report manpreet singh



Raipur chhattisgarh VISHESH भाजपा पार्षद दल ने आज पोलखोल अभियान के तीसरे दिन दुबे कॉलोनी मोवा , होम प्राइड , कूल होम , दलदल सिवनी क्षेत्र तक पदयात्रा नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे के नेतृत्व में निकाली । इस पूरे क्षेत्र की मुख्य सड़कों में अधूरा निर्माण है , गिट्टी रेती बिछी हुई है , जगह जगह गढ्ढे है , सडको के बीच मे बिजली के खम्भे है , हिचकोले खाती गाड़ियां निकलती है । नाले नालियों के अधूरे निर्माण के कारण नाली का गन्दा पानी डबरे की शक्ल में सडको पर इकठ्ठा हो रहा है जिससे बदबू फैल रही है । सड़क के दोनो ओर एक दर्जन से अधिक बड़े फ़्लैट आवासीय परिसर भी है , सडको से उड़ने वाली धूल से वहाँ के नागरिक परेशान है ।
दलदल सिवनी एकता चौक के पास मध्यम वर्गीय गरीब जनता रहती है , वहाँ घरो के आंगन से 4 फिट ऊपर नाला नालियों और पुलिया का अधूरा निर्माण बन्द पड़ा है , विकास काम बन्द होने से जनता परेशान हैं । भाजपा पार्षद दल ने दलदल सिवनी , एकता चौक , दुबे कॉलोनी , मोवा क्षेत्र की दुर्गति और बन्द पड़े विकास कार्य के लिए कांग्रेस के महापौर एजाज ढेबर को दोषी ठहराया है ।
कांग्रेस के भ्र्ष्ट कारनामों की पोलखोल अभियान में आज भाजपा पार्षद दल की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे , उपनेता मनोज वर्मा , प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे , सीमा साहू , सुशीला धीवर , विश्वदिनी पांडेय भोला साहू,गोपेश्वर साहू , कमलेश्वरी वर्मा , टेशू साहू , रजयन्त ध्रुव , अमर बंसल , रवि ध्रुव , चन्द्रपाल धनगर , मण्डल के पदाधिकारी ,महिला मोर्चा के पदाधिकारी और आम जनता भी शामिल रहे
