
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH सुप्रीम कोर्ट ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की रैलियों पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. ये रैली हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के खिलाफ़ बुलाई गई हैं. सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका के जरिए इन रैलियों पर रोक लगाने की मांग की गई थी.
सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली को निर्देश दिया कि जहां ज़रूरत हो, वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए और रैलियों की वीडियोग्राफी कराई जाए. हरियाणा के नूंह में सोमवार को दो समुदायों के बीच टकराव और हिंसा हुई थी.. इसके बाद आसपास के ज़िलों में भी तनाव की स्थिति बन गई थी.
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को बताया कि हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. हरियाणा के डीजीपी पीके अग्रवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि प्रदेश में स्थिति काबू में हैं और एसआईटी के जरिए इस मामले में दर्ज सभी केसों की जांच कराई जा रही है.







