
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH हरियाणा के नूंह में हिंसा की ख़बरों के बीच राज्य सरकार ने नूंह के इलाके में सीआरपीएफ़ की दंगा निरोधी यूनिट रैपिड एक्शन फ़ोर्स (आरएएफ़) के कैंप के लिए ज़मीन मंज़ूर किया है. पांच साल पहले राज्य सरकार ने आरएएफ़ की एक नई बटालियन के लिए ज़मीन देने का फैसला किया l नूह के इंद्री गांव में 50 एकड़ ज़मीन आरएएफ़ को हस्तानांतरित की जाएगी.
केंद्र सरकार ने 2018 में एलान किया था कि आरएएफ़ की पांच नई बटालियन बनाई जाएगी और जिनका कैंप वाराणसी (यूपी), जयपुर (राजस्थान), शिवमोगा (कर्नाटक), हाजीपुर (बिहार) और नूंह (हरियाणा) में बनाया जाएगा. इन पांच बटालियन के साथ आरएएफ़ की कुल संख्या 15 बटालियन हो जाएगी. जो दस अन्य बटालियन हैं, वो हैदराबाद, अहमदाबाद, इलाहाबाद, मुंबई, दिल्ली, अलीगढ़, कोयंबटूर, जमशेदपुर, भोपाल और मेरठ में हैं.
नूंह में 31 जुलाई को हिंसा शुरू हुई थी जिसमें छह लोगों की मौत हो चुकी है. सीएम खट्टर ने बताया है कि इस मामले में अबतक 116 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है और 90 लोगों को हिरासत में लिया गया है







