
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा हरियाणा के ज़िलों में हिंसा की घटनाओं के मद्देनज़र दिल्ली में संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए हैं. हरियाणा के नूंह और गुरुग्राम में हिंसक घटनाओं के बाद दो दिन से तनाव है. इन घटनाओं में कम से कम छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. दिल्ली पुलिस ने कहा है, ‘धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा.’
इन घटनाओं के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने बुधवार को कई जगहों पर प्रदर्शन करने का एलान किया है. ये प्रदर्शन दिल्ली में भी किए जाने हैं. दिल्ली पुलिस ने कहा है, ‘सद्भाव बिगाड़ने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा.’
बुधवार सुबह से ही दिल्ली के कई इलाक़ों में बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है. नोएडा में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है. इस बीच, दिल्ली में निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन के नीचे बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए देखे गए. इसी कारण विकास मार्ग को बंद कर दिया गया है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइज़री भी जारी की है.







