


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH बीजेपी ने मंगलवार को जयपुर में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन किया है. इस दौरान बीजेपी नेताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई. कांग्रेस के ख़िलाफ़ बीजेपी ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान चला रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस सरकार को घेरते हुए इस प्रदर्शन के समर्थन में ट्वीट किया.
प्रदेश बीजेपी कार्यालय से राजस्थान सचिवालय घेराव करने बढ़े कार्यकर्ताओं की इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की हुई.
स्टेच्यू सर्किल पर पुलिस ने बल प्रयोग कर वॉटर कैनन से कार्यकर्ताओं को तितर बितर किया. कई कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
बीजेपी इस प्रदर्शन को अब तक सबसे बड़ा प्रदर्शन होने का दावा कर रही है. बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समेत कई नेताओं ने गिरफ्तारियां दी.
सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, जब किसी टायर में कील लग जाती है तो गाड़ी चलाने के लिए टायर बदला जाता है. उसी तरह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैरों में भी कील चुभ गई है, इसलिए हमें अब उन्हें बदलने को ज़रूर है.
बीजेपी सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने अशोक गहलोत सरकार को पेपर लीक और महिला अपराध पर घेरते हुए कहा, “महिला अपराध में राजस्थान अव्वल है. भ्रष्टाचार का आलम है कि सचिवालय से करोड़ों रुपए मिले. लगातार हुए पेपर लीक से युवाओं के साथ कुठाराघात किया जा रहा है.”
सांसद मीणा ने कहा, mभ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध से जनता परेशान है, जनता ने अब कांग्रेस सरकार सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का फ़ैसला कर लिया है. उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने प्रदर्शन में लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल पर कहा, “लोकतांत्रिक मांगों को लेकर हम आंदोलन कर रहे थे. वॉटर कैनन चला, लाठीचार्ज किया गया. सरकार दमन पर उतर आई है. हम प्रदेश के युवाओं, किसानों और महिला सम्मान के लिए लड़ रहे हैं.” बीजेपी के आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एनसीआरबी के आंकड़े बताए हुए ट्वीट किया.
उन्होंने कहा, “वो सच जो भाजपा को कड़वा लगेगा क्योंकि एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक प्रति लाख जनसंख्या पर महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराधों में देश में भाजपा शासित असम, केन्द्र शासित पुलिस वाला राज्य दिल्ली, हरियाणा टॉप 5 राज्यों में हैं.”
महिलाओं के साथ दुष्कर्म के सर्वाधिक मामले भाजपा शासित मध्य प्रदेश में हैं. हत्या, महिलाओं के विरुद्ध अपराध एवं अपहरण में भाजपा शासित उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे है. सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा, मणिपुर में महिलाओं के साथ जिस तरह की घटनाएं हुई हैं वो पूरी दुनिया ने देखा है. जोधपुर में बलात्कार के मामलों में एबीवीपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आरोपी हैं.







