
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने शनिवार को मणिपुर में शांति की अपील की है और कहा है कि तीन मई से मणिपुर में हो रही हिंसा में जिस तरह की घटनाएं देखने को मिली हैं वो “दिल तोड़ने” वाली है. ओम बिड़ला ने कहा कि देश और सभी राज्यों समेत सभी समुदायों को भी शांति की राह पर चलने की ज़रूरत है. उन्होंने कहा, हम सभी को कोशिश करनी चाहिए कि शांति बहाल हो. इसलिए मैं मानवता के नज़रिए से इसकी अपील करता हूं.
मणिपुर में तीन मई महीने से हिंसा जारी है. यहां मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हुई हिंसा में अब तक 160 लोगों की जान गई है, वहीं हज़ारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है. असम के शिलॉन्ग में हो रही कॉमनवेल्थ पार्लियामेन्ट्री एसोसिएशन के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केवल शांति बहाल करने से ही राज्य और पूरे इलाक़े की तरक्की हो सकेगी. उन्होंने मणिपुर का ज़िक्र करते हुए कहा, ये घटनाएं दिल तोड़ देती हैं. राज्य में जो भी घटनाएं हुई हैं वो सही नहीं थीं. ये घटनाएं हमारे पूरे समाज को दुख देती हैं.







