
पशु चिकित्सा शिविरों में पालतू मवेशियों का किया गया उपचार
जगदलपुर, 25 जुलाई 2023
जिले में रोका-छैका अभियान के अन्तर्गत 6 से 31 जुलाई तक गोठान स्तर पर पशु चिकित्सा विभाग द्वारा स्व सहायता समूहों, गोठान प्रबंधन समितियों, ग्रामीणों सहित कृषकों एवं पशुपालकों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दरम्यान पशु चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही गोठानो में 6 जुलाई से 24 जुलाई 2023 तक की अवधि में आयोजित पशु चिकित्सा बहुउद्देशीय शिविरों में 3191 पशुओं का उपचार सहित 270 बधियाकरण, 66 कृत्रिम गर्भाधान के साथ ही 5503 कृमिनाशक उपचार के अलावा 6914 पशुओं के लिए औषधि वितरित किया गया। वहीं इस दौरान किसानों और पशु-पालकों को पालतू मवेशियों के आहार हेतु समझाईश देकर 27 पैरा उपचार यूरिया प्रदर्शन किया गया। संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जगदलपुर ने बताया कि इस दौरान फसल को चराई से बचाने हेतु पशुओं को प्रतिदिन गोठानो में लाने हेतु किसानों और पशु-पालकों एवं ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। साथ ही गोठानों में नियमित रूप से गोबर विक्रय करने की समझाईश दी गई।
