
- प्रदेश में दो अगस्त को होगा मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन
31 अगस्त तक नाम जोड़े जाने, काटने एवं संशोधन हेतु दावा आपत्ति प्राप्त किये जाएँगे।
12,13 एवं 19, 20 अगस्त को मतदान केन्द्रों में आयोजित किये जाएँगे विशेष शिविर
- 4 अक्टूबर को होगा अंतिम प्रकाशन
- प्रदेश में कुल 1,96,40,430 मतदाता पंजीकृत रायपुर, , दिनांक 24 जुलाई 2023
विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के पूर्व प्रदेश में निर्वाचक नामावलीयों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की कार्यवाही चल रही है। पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 2 अगस्त को राज्य में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीयों द्वारा फॉर्म [5 में मतदाता सूची के प्रारम्भिक प्रकाशन करने के साथ-साथ अक्टूबर 2023 की अहर्ता तिथि के सम्बन्ध में दावा-आपत्ति प्राप्त किये जाने नोटिस जारी किया जावेगा। इसी दिन राज्य में विशेष ग्राम सभा में मतदाता सूची का बाचन भी किया जाएगा| विधानसभा एवं जिला स्तर पर भी विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर आम जन में मतदाता सूची को शुद्ध बनाने जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाएँगे | यह मतदाता सूची कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in में भी होस्ट की जावेगी | साथ ही इसकी एक फोटोयुक्त हाई एवं एक फोटोरहित सॉफ्ट कॉपी समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को भी जिला स्तर पर बैठक कर प्रदान की जावेगी |
प्रारम्भिक प्रकाशन के दिन से 31 अगस्त तक निर्धारित प्रारूपों में बूथ लेवल अधिकारीयों द्वारा दावा-आपत्ति प्राप्त किये जाएंगे 30 दिवस की इस अवधी में दिनांक 12,13 अगस्त (शनिवार, रविवार) एवं 19 20 अगस्त (शनिवार, रविवार) को 4 दिन बुध स्तर पर विशेष शिविर का भी आयोजन होगा। इस दौरान अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा नागरिक अपना नाम जोड़े जाने फॉर्म 6 के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। मृत, डुप्लीकेट अथवा स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन हेतु फॉर्म 7 के माध्यम से आवेदन प्राप्त किये जाएँगे | पूर्व से पंजीकृत मतदाता के विवरण में किसी प्रकार के संशोधन अथवा स्थानांतरण हेतु फॉर्म 8 भरा जाएगा | • आमजनों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जाने हेतु Voter Helpline App एवं Voter Service Portal उपलब्ध है। BLO द्वारा फॉर्म भरने हेतु BLO App का प्रयोग किया जाएगा।
इस अवधि में प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों की साप्ताहिक सूची सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीयों द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को बैठक आहूत कर दी जावेगी। इस सूची का साप्ताहिक रूप से कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट में भी प्रकाशन किया जाएगा।
इसके बाद 22 सितम्बर तक सभी प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण कर दिनांक 4 अक्टूबर 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन फॉर्म 16 में किया जाएगा। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची पुनः वेबसाइट में होस्ट करने के साथ-साथ इसकी एक हार्ड एवं एक सफ्ट कॉपी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिला स्तर पर प्रदान की जावेगी |
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छ.ग. श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाये जाने पुनरीक्षण के दौरान सपन कार्यक्रम चलाये जाएंगे। इस दौरान छूटे हुए युवा नागरिकों एवं समाज के वंचित वर्गों को अधिक से अधिक जागरूक कर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने के प्रयास किये जाएंगे उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 425698 मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं। 1,47, 364 दिव्यांग एवं 767 तृतीय लिंग समुदाय के मतदाता हैं। राज्य में मतदाता सूची का लिंगानुपात 1002 है तथा मतदात्ता जनसंख्या अनुपात 64.65 प्रतिशत है। उन्होंने प्रदेश के आम नागरिकों से पुनरीक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाये जाने अधिक से अधिक ऑनलाइन आवेदन किये जाने की अपील की है।
