
रिपोर्ट मनप्रीत सिंग
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : छत्तीसगढ़ के शासकीय और निजी डॉ. देंगे ऑनलाइन सलाह, एम्बुलेंस और लेब की भी सुविधा भी ,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर अब छत्तीसगढ़ में घर बैठे निःशुल्क इलाज की सुविधा शीघ्र मिलने वाली हैं. छत्तीसगढ़ में मरीजों को चिकित्सीय परामर्श की सुविधा देने के लिए जल्द ही एक वेबसाइट शुरू की जाएगी। इस बेबसाइट में मरीजों को ऑनलाइन चिकित्सीय परामर्श निःशुल्क मिल सकेगा। इस व्यवस्था में गंभीर बीमारियों के मरीजों को चिकित्सीय परामर्श के अलावा उन्हें अस्पताल लाने और ले जाने के लिए एम्बुलेंस तथा लेब आदि की सुविधा मिलेगी। इस प्रकार यह वेबसाइट एक वर्चुअल अस्पताल की तरह काम करेगी।





















