



अपेक्स बैंक अध्यक्ष श्री बैजनाथ चन्द्राकर तथा अपेक्स बैंक संचालकों व जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के अध्यक्षगणो द्वारा बधाई दिया गया।
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री श्री रविन्द्र चौबे को स्कूल शिक्षा तथा सहकारिता विभाग का दायित्व मिला है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छतीसगढ़ के तीन केबिनेट मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया। इसी कड़ी में वरिष्ठ मंत्री श्री रविन्द्र चौबे को छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा व सहकारिता मंत्री बनाये गए।
केबिनेट मंत्री श्री रविंद चौबे को सहकारिता मंत्री बनाये जाने पर आज दिनाँक 15.07.2023 जो अपेक्स बैंक के अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री दर्जा छत्तीसगढ़ शासन श्री बैजनाथ चन्द्राकर,अपेक्स बैंक के संचालक श्री राकेश सिंह ठाकुर,अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अम्बिकापुर श्री रामदेव राम, अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर श्री प्रमोद नायक, अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर श्री पंकज शर्मा, अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग श्री राजेन्द्र साहू, अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव मान. नवाज खान एवं अपेक्स बैंक के डीजीएम श्री भूपेश चंद्रवंशी, ओएसडी श्री अविनाश श्रीवास्तव, सीईओ जगदलपुर श्री एस के जोशी, एजीएम श्री अजय भगत, प्रबंधक श्री सी पी व्यास, प्रबंधक श्री ए के लहरे, श्री विमल सिंह, श्री प्रभाकर कांत यादव, श्री संजय वर्मा तथा अन्य सहकारी जन प्रतिनिधिगण द्वारा बधाई व शुभकामनाए दी गई।
