
अपेक्स बैंक अध्यक्ष श्री बैजनाथ चन्द्राकर तथा अपेक्स बैंक संचालकों व जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के अध्यक्षगणो द्वारा बधाई दिया गया।
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री श्री रविन्द्र चौबे को स्कूल शिक्षा तथा सहकारिता विभाग का दायित्व मिला है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छतीसगढ़ के तीन केबिनेट मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया। इसी कड़ी में वरिष्ठ मंत्री श्री रविन्द्र चौबे को छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा व सहकारिता मंत्री बनाये गए। केबिनेट मंत्री श्री रविंद चौबे को सहकारिता मंत्री बनाये जाने पर अपेक्स बैंक के अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री दर्जा छत्तीसगढ़ शासन श्री बैजनाथ चन्द्राकर द्वारा बधाई तथा शुभकामनाएं दी गई। साथ ही अपेक्स बैंक के संचालक श्री द्वारिका साहू, अपेक्स बैंक संचालक श्री शंकर सोढ़ी, अपेक्स बैंक के संचालक श्री अजय बंसल, अपेक्स बैंक के संचालक श्री राकेश ठाकुर, अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर श्री शंकर ध्रुआ,अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अम्बिकापुर श्री रामदेव राम, अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर श्री प्रमोद नायक, अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर श्री पंकज शर्मा, अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग श्री राजेन्द्र साहू, अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव मान. नवाज खान एवं सहकारी जन प्रतिनिधिगण द्वारा बधाई व शुभकामनाए दी गई।
