

शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने निराश होते हुए कहा कि इस्तीफा दिया नहीं जाता, लिया जाता है
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बघेल मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया है. इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के इस्तीफे को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि प्रेम साय टेकाम का इस्तीफा मिला है, राज्यपाल को भेजा गया है. बता दें कि प्रेम साय सिंह स्कूल शिक्षा और आदिम जाति कल्याण मंत्री थे. इस्तीफे के बाद प्रेमसाय सिंह टेकाम अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे. जहां टेकाम ने कहा कि इस्तीफा दिया नहीं जाता, लिया जाता है.
टेकाम ने कहा कि किसे मंत्रीमंडल में रखना है किसे नहीं ये मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है. मुझे बताया गया कि पार्टी हाई कमान का निर्देश है कि आपको इस्तीफा देना है, जिसके बाद वह इस्तीफा सौंप दिए हैं. साथ ही उन्होंने निराश होते हुए कहा कि इस्तीफा दिया नहीं जाता, लिया जाता है. बता दें कि पीसीसी चीफ बदले जाने के बाद मोहन मरकाम को कल राजभवन में सुबह 11.30 बजे मंत्री पद की शपक्ष दिलाई जाएगी, जिसको लेकर राजभवन में तैयारियां शुरू हो चुकी है.
सीएम भूपेश बघेल ने भी कंफर्म कर दिया है कि कल कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। साथ ही उन्होंने ट्विटर पर वीडियो जारी कर बीजेपी पर हमला करते लिखा, भाजपा वाले अपने आप को गीला होने से बचाएँ, दूसरों के घर पर छाता तानने की कोशिश न करें।
वहीं, कुछ मंत्रियों के प्रभार में फेरबदल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभागों में फेरबदल की सूची कल जारी होगी। वही टेकाम ने कहा कि किसे मंत्रीमंडल में रखना है किसे नहीं ये मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है. मुझे बताया गया कि पार्टी हाई कमान का निर्देश है कि आपको इस्तीफा देना है, जिसके बाद वह इस्तीफा सौंप दिए हैं. साथ ही उन्होंने निराश होते हुए कहा कि इस्तीफा दिया नहीं जाता, लिया जाता है
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बदलाव का दौर जारी है। बीते 36 घंटे में प्रदेश कांग्रेस के भीतर चार बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने भूपेश बघेल मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।
इससे पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा बदलाव करते हुए मोहन मरकाम को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया। मोहन मरकाम की जगह कांग्रेस ने प्रदेश की कमान बस्तर से सांसद दीपक बैज को सौंपी है। पिछले तीन महीने से बैज को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की कवायद चल रही थी। बैज अब तक के सबसे युवा प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।
कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो अगले एक सप्ताह में पार्टी में बड़े पैमाने पर नियुक्ति होगी। दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद प्रदेश महामंत्री, उपाध्यक्ष के साथ कुछ पदों पर बदलाव किया जा सकता है। इसमें टिकट के दावेदार नेताओं को बाहर किया जाएगा। इसके साथ ही करीब 250 पदों पर प्रदेश सचिव और संयुक्त महासचिव के पद पर नियुक्ति होगी
