

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH कश्मीर के पूंछ इलाक़े में गश्त के दौरान भारतीय सेना के दो सैनिक नदी में बह गए l नायब सुबेदार कुलदीप सिंह और लांस नायक तेलू राम एरिया डोमिनेशन पेट्रोलिंग के दौरान अचानक आई बाढ़ में बह गए. भारतीय सेना ने दोनों जवानों के मारे जाने की पुष्टि की है.
शनिवार को इन जवानों की तलाश में सेना ने अभियान भी चलाया था.जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की वजह से आम जनजीवन प्रभावित है.राज्य में कई सड़कें बंद हैं और झेलम और चेनाब नदियां उफ़ान पर हैं.ख़राब मौसम की वजह से अमरनाथ यात्रा निलंबित है और सैकड़ों पर्यटक फंसे हैं.रविवार सुबह भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद है.







